पूणेराजनीति

राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप हास्यास्पद और बौद्धिक दिवालियापन का प्रमाण – कांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी”

“राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप हास्यास्पद और बौद्धिक दिवालियापन का प्रमाणकांग्रेस प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी”

 

पुणे : कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए तथ्यानवित और हास्यास्पद आरोपों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह बौद्धिक दिवालियापन और असहायता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की लगातार पोल खुल रही है, और इससे ध्यान भटकाने के लिए भाजपा विपक्षी नेताओं पर अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है।

 

गोपालदादा तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने संवैधानिक स्वायत्त संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का हरसंभव प्रयास किया, बावजूद इसके देश की जनता ने 2024 के चुनावों में कांग्रेस को 100% अधिक सीटें देकर एक सशक्त ‘विपक्षी नेता’ के रूप में राहुल गांधी को चुना और भाजपा की संसदीय सीटें 35% घटा दीं।

 

उन्होंने भाजपा से यह स्पष्ट करने की मांग की कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किस प्रकार अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अस्पष्ट और तथ्यहीन आरोप लगाकर भाजपा नेता ‘अक्ल के तारे’ न तोड़ें।

 

गोपालदादा तिवारी ने बताया कि अप्रैल 2023 में हरियाणा की भाजपा सरकार ने शपथपत्र देकर यह स्वीकार किया था कि रॉबर्ट वाड्रा ने किसी भी नियम या कानून का उल्लंघन नहीं किया है। इससे भाजपा द्वारा वाड्रा के खिलाफ बनाए गए पूरे प्रकरण की हवा निकल गई और भाजपा नेतृत्व का मानसिक संतुलन भी डगमगा गया।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए एक संवैधानिक और उत्तरदायी विपक्षी नेता की भूमिका पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। वे मोदी सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उचित सवाल उठा रहे हैं, जिससे सत्ता पक्ष की नींव हिलने लगी है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार लाख प्रयासों के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य पर भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर सकी है — यह एक सच्चाई है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वही प्रधानमंत्री जो बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को ‘मेहुल भाई’ कहकर पुकारते हैं, और विजय माल्या, ललित मोदी जैसे भगोड़ों को देश छोड़ने की सूचना पहले ही पहुंचा देते हैं — उन्हें अपने संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आत्ममंथन करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने स्वतंत्र भारत के निर्माण और लोकतंत्र की रक्षा में जो ऐतिहासिक योगदान दिया है, उसी कारण आज भी उन्हें जनता का अपार समर्थन मिलता है। यही बात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को खलती है और इसी कारण बार-बार राहुल गांधी की छवि खराब करने के प्रयास किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button