ग्राम पंचायत सचिव मटियरा के वित्तीय अधिकार समाप्त – होगी वसूली
मउगंज विशाल समाचार. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत मऊगंज की ग्राम पंचायत मटियरा के ग्राम पंचायत सचिव राजेन्द्र तिवारी के वित्तीय अधिकार समाप्त करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों में अनियमितता की 5 सदस्यीय टीम द्वारा जाँच कराए जाने पर 63 लाख 49 हजार 868 रुपए की राशि ग्राम पंचायत द्वारा अनधिकृत रूप से आहरित करने के प्रमाण मिले। ग्राम पंचायत सचिव पर 31 लाख 74 हजार 493 रुपए की वसूली अधिरोपित करते हुए वित्तीय अधिकार समाप्त किया गया है। सचिव श्री तिवारी से सचिवीय कार्य यथावत करते रहेंगे।

