रीवा

कमिश्नर 11 जुलाई को करेंगे राजस्व कार्यों की समीक्षा

कमिश्नर 11 जुलाई को करेंगे राजस्व कार्यों की समीक्षा

 

रीवा ब्यूरो विशाल समाचार

कमिश्नर बीएस जामोद संभागीय बैठक में 11 जुलाई को राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आरंभ होगी। बैठक में आरसीएमएस पोर्टल में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, दो वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राजस्व वसूली, धारणाधिकार तथा भूअर्जन के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में बाढ़ से निपटने की तैयारियों, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, आबादी भूमि के चिन्हांकन तथा लैण्ड बैंक निर्माण की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा एसडीएम शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button