रीवा

सीएम हेल्पलाइन के आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर मऊगंज

सीएम हेल्पलाइन के आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें – कलेक्टर मऊगंज

 

मऊगंज ब्यूरो विशाल समाचार. कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर स्वयं ध्यान देकर इनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, खाद्य विभाग, गृह विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण करके विभागीय रैंकिंग में सुधार करें। सभी अधिकारी टीएल पत्रों का समय सीमा में प्रतिवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अब ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइलें कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें। अधीनस्थ कार्यालयों में भी ई ऑफिस व्यवस्था सात दिवस में लागू कर दें। जो विभाग ई ऑफिस में आनबोर्ड हो गए हैं वे फाइलों का परिचालन इसी माध्यम से करें। शेष कार्यालय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क करके ई ऑफिस में ऑनबोर्ड कराएं। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र हितग्राहियों के नाम राशन मित्र पोर्टल से पृथक करें साथ ही शेष हितग्राहियों का 15 जुलाई तक ई केवाईसी अपडेशन अनिवार्य रूप से करा दें। जिले में विभिन्न विभागों से स्वीकृत निर्माण कार्यों के भूमिपूजन तथा पूर्ण कार्यों के लोकार्पण के लिए इनकी सूची दो दिवस में उपलब्ध कराएं। मऊगंज जिले में जिन विभागों के कार्यालय मंजूर हो गए हैं उनके कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन तत्काल कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कृषि आदान, वर्षाजनित रोगों से बचाव और उपचार की व्यवस्था, पीएम किसान सम्मान निधि तथा जलप्रपातों में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम मऊगंज बीके पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button