पूणे

दूसरी ग्रीन पुणे मानसून हिल इको-फ्रेंडली मैराथन का आयोजन 13 जुलाई को

दूसरी ग्रीन पुणे मानसून हिल इको-फ्रेंडली मैराथन का आयोजन 13 जुलाई को

पुणे, पुणे स्थित गोल्डलिफ एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में दूसरी ग्रीन पुणे मानसून हिल इको-फ्रेंडली मैराथन का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। यह मैराथन सदू शिंदे क्रिकेट मैदान से शुरू होगी। इस स्पर्धा को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्रायोजित किया गया है, जबकि बेलवलकर ग्रुप का सहयोग तथा इको फैक्टरी फाउंडेशन का स्थायित्व साझेदार (सस्टेनेबिलिटी पार्टनर) के रूप में योगदान रहेगा।

आयोजक अथर्व अय्यर ने बताया कि –

“पिछले वर्ष पुणेकरों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद यह मैराथन लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। इस मैराथन में प्लास्टिक और कार्बन का शून्य उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय स्थायित्व को बढ़ावा मिलेगा।”

पावाथॉन’ – पालतू जानवरों के साथ 3 किमी की खास दौड़

इस वर्ष पहली बार एक विशेष ‘पावाथॉन’ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी अपने पालतू पशुओं के साथ 3 किमी की दौड़ में भाग ले सकेंगे। यह पहल नागरिकों को अपने पालतुओं के साथ स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने तथा आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर देगी।

प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली को बढ़ावा

बेलवलकर ग्रुप के निदेशक समीर बेलवलकर ने कहा, “प्राकृतिक वातावरण में दौड़ने और उसके संरक्षण में योगदान देने का यह अनोखा अवसर है। खेल और समाजसेवा को एक साथ जोड़ने की दिशा में यह एक पहल है।”

इको फैक्टरी फाउंडेशन के संस्थापक आनंद चोरडिया ने कहा, “यह मैराथन समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करेगी और वृक्षारोपण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करेगी।”

ई-बाइक से सहयोग और शुद्ध संसाधनों का उपयोग

हेमंत काब्रा ने बताया कि मैराथन के मार्ग पर पर्यावरण-अनुकूल ई-बाइक्स के माध्यम से प्रतिभागियों को सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक धावक को एक पौधा और सीड बॉल प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए जो टी-शर्ट तैयार किए गए हैं, वे पुनर्नवीनीकरण पीईटी बोतलों से बनाए गए हैं। मार्ग पर रिसाइकल पानी की व्यवस्था रहेगी। सभी पायलट ईवी बाइक्स (बिगॉस) का उपयोग करेंगे।

दौड़ पूर्ण करने वाले हर प्रतिभागी को जूट बैग, पदक, अल्पाहार, मार्ग-सहायता, उपहार कूपन और एक ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

दौड़ के रूट और पुरस्कार विवरण

21 किमी अर्ध-मैराथन: सदू शिंदे मैदान से प्रारंभ होकर तळजाई डोंगर, पद्मावती पार्किंग, ट्रेझर पार्क, अरण्येश्वर मंदिर, गजानन महाराज चौक होते हुए पुनः मैदान पर समाप्त होगी।

10 किमी दौड़ दो चरणों में और 5 किमी दौड़ एक चरण में आयोजित होगी।

पुरस्कार (पुरुष व महिला वर्ग):

21 किमी: विजेता ₹11,000 व करंडक | उपविजेता ₹7,000 व करंडक

10 किमी: विजेता ₹8,000 | उपविजेता ₹5,000

5 किमी: विजेता ₹6,000 | उपविजेता ₹3,000

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button