इटावा

दाँदरपुर हिंसा पर सख्त तेवर में प्रांशुदत्त द्विवेदी: ब्राह्मण समाज की पीड़ा सुनी, अखिलेश यादव पर साधा सीधा निशाना

दाँदरपुर हिंसा पर सख्त तेवर में प्रांशुदत्त द्विवेदी: ब्राह्मण समाज की पीड़ा सुनी, अखिलेश यादव पर साधा सीधा निशाना

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

 

एक दिवसीय दौरे पर इटावा पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिंचाई विभाग के डाल बंगले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

दौरे का मुख्य फोकस हाल ही में इटावा के दाँदरपुर गांव में हुई हिंसक घटना रही, जिसमें पीड़ित पक्ष ब्राह्मण समाज से संबंधित है। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सीधे दाँदरपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी पीड़ा और प्रशासनिक कार्यवाही को लेकर चिंता जताई।

 

प्रांशुदत्त द्विवेदी ने  मिडिया से विशेष बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा आरोप लगाया कि दाँदरपुर पर चढ़ाई करने वाले उपद्रवियों को सपा का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अखिलेश यादव के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की।

 

द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया, “अखिलेश यादव को आखिर ब्राह्मण समाज से इतनी नफरत क्यों है?” उन्होंने यह भी कहा कि यदि अखिलेश यादव को ब्राह्मण समाज का समर्थन चाहिए, तो नफरत फैलाने और समाज को बांटने की जगह उन्हें मथुरा जाकर मंदिर निर्माण जैसे काम करने चाहिए।

 

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि दाँदरपुर की घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन अपना कार्य कर रहा है और दोषियों को उनके अपराधों के अनुसार सजा दी जाएगी।

 

प्रांशुदत्त द्विवेदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने एक ओर पीड़ित समाज से संवाद किया और दूसरी ओर विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए 2027 से पहले सियासी मोर्चे को तेज़ कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button