
जुलाई से यूपी के सभी जिलों में शुरू होने जा रहे ये तीन खास अभियान, सीएम योगी खुद करेंगे मॉनिटरिंग
विशाल समाचार ब्यूरो लखनऊ
UP News: योगी सरकार एक जुलाई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और वित्त से जुड़े तीन खास अभियान चलाने जा रही है. जिनकी तैयारियों की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. इन अभियानों की मॉनिटरिंग भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे.
योगी सरकार एक जुलाई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और वित्त से जुड़े तीन खास अभियान चलाने जा रही है. जिनकी तैयारियों की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. इन अभियानों की मॉनिटरिंग भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे.
सात जुलाई तक चलेगा पौधरोपण महाभियान
योगी सरकार 1 से 7 जुलाई तक धूमधाम से वन महोत्सव (पौधरोपण महाभियान) शुरू करने जा रही है. वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं. वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा. वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा.



