इटावा

एसएसपी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन

एसएसपी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन

विशेष संवाददाता, विशाल समाचार

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज पुलिस कार्यालय इटावा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों (शिकायतों) को ध्यानपूर्वक पढ़कर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बात को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उन्हें न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से सीधे संवाद करते हुए मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।

 

एसएसपी इटावा ने स्पष्ट रूप से कहा कि, “नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

इस अवसर पर जनसुनवाई में आए लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

 

(विशेष संवाददाता, विशाल समाचार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button