
इटावा संचारी रोग रोकथाम सम्बन्धी उपायों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा संचारी रोग रोकथाम सम्बन्धी उपायों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आशा ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि घरों के आसपास जलभराव ना होने दें तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी लगाकर सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि पी0एच0सी, सी0एच0सी0 पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री की मीटिंग कराई जाए साथ ही उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की साफ-सफाई, फॉगिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं समय से कराई जाए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि भरथना के ककरई गांव में भरे हुए पानी की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ, शुद्ध पेयजल, सी0सी0टी0वी0 आदि की व्यवस्थाएं अस्पताल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की ब्लॉक स्तर पर एक टीम बनाकर भ्रमण कराया जाए जिससे कहीं बीमारी की सूचना मिलते ही तुरंत तत्काल मौके पर पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जिस इलाके से ज्यादा मरीज आएं वहां तत्काल टीम भेजकर इलाज कराया जाए साथ ही उन्होंने कहा की गति वर्षों में जो गांव इस महामारी से प्रभावित हुए थे वहां पर जाकर अभी से अभियान चलाया जाए वहां के लोगों को जागरूक किया जाए जिससे वहां पर फिर से बीमारियां न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल व अन्य अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों का उपचार एवं हाल-चाल समय से लेते रहे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई कराई जाए, कही भी कीचड़ या गंदगी नहीं होनी चाहिए।
उक्त बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बृजेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


