सीतामढ़ी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।

 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई।

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में एजेंडावर सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया।पुलिस को नियमित चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान और मुख्य सड़कों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की जाए। ब्रेथ एनालाईजरका उपयोग किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क संकेतकों की कमी को जल्द पूरा करने और स्कूलों, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए विशेष उपाय करने पर जोर दिया। नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग किया जाए। शहर के साथ ग्रामीण सड़कों पर उक्त अभियान में तेजी लाई जाए।

 

डीएम ने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

 

बैठक के अंत में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

बैठक में अनुपस्थित उपनगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ (NHAI ) से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है

 

बैठक में जिला प्रभारी परिवहन अधिकारी,सिविल सर्जन,सभी एसडीओ, ट्रैफिक डीएसपी,deo,पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button