पूणे

वारकरी परंपरा में पुण्यसंचय का क्षण – पुणे में ‘विशाल समाचार’ के मुख्य संपादक देवेंद्र सिंह तोमर का भव्य सम्मान

वारकरी परंपरा में पुण्यसंचय का क्षणपुणे में ‘विशाल समाचार’ के मुख्य संपादक देवेंद्र सिंह तोमर का भव्य सम्मान

पुणे: पुणे में श्री विठ्ठल रखुमाई सेवा वारकरी मंडळ, नवी मुंबई द्वारा आयोजित देवाची आलंदी ते पंढरपुर आषाढी वारी दिंडी यात्रा इस वर्ष भी गूंजते अभंगों, संत परंपरा की गूढ़ भावनाओं और वारकरी श्रद्धा के रंग में रंगी हुई भव्यता के साथ जारी है। मंडळ की २७ वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस यात्रा ने पुण्यनगरी पुणे में एक विशेष आध्यात्मिक पड़ाव पर विश्राम लिया, जहां पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर, ‘विशाल समाचार’ के मुख्य संपादक श्री देवेंद्र सिंह तोमर को धार्मिक, सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए मंडळ की ओर से सम्मानित किया गया।

उनका यह सम्मान महाराष्ट्र की संत परंपरा, वारकरी संस्कृति व समाज जागरूकता में सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया, जिसे समस्त वारकरी समुदाय ने ससम्मान सराहा।

यात्रा का नेतृत्व  ह.भ.प.सोपन महाराज मेहत्रे (कोपरखैरणे) के मार्गदर्शन में और संचालन ह.भ.प. सोपान महाराज महाले (कोपरखैरणे) के कुशल नेतृत्व में हुआ। पुणे में आयोजित कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्षता जनसेवा तरुण मंडल, ताड़ीवाला रोड, पुणे ने की, जबकि कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्री प्रताप शिर्के (ट्रेलर ताड़ीवाला रोड पुणे) द्वारा किया गया।

 

 

इस मौके पर वारकरी मंडळ के समस्त कीर्तनकार, महिला मंडल, बाल वारकरी तथा पुणे क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्थानीय भक्तों ने तन-मन-धन व कडधान्य से दिंडी यात्रियों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस आयोजन में पूर्व नगरसेविका लताताई राजगुरु ने और नुरूद्दीन सोमजी, सुजीत यादव, शामभाऊ गायकवाड, अध्यक्ष विपुल भालेराव , उपाध्यक्ष समीर नदाफ और जनसेवा तरूण मंडल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों भारी मात्रा में सहभागी हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button