पूणे

संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहले के अवसर पर वारकरियों के लिए अन्नदान सेवा आयोजित

संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहले के अवसर पर वारकरियों के लिए अन्नदान सेवा आयोजित

 

पुणे: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहले के पावन अवसर पर गोपाळ कृष्ण गोखले चौक (कैफे गुडलक के समीप) वारकरी भक्तों के लिए अन्नदान सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा प्रभात तरुण मित्र मंडल, करण ग्रुप तथा डेक्कन जिमखाना नागरिक समिति के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई।

 

सेवा के तहत वारकरी बंधु-भगिनियों को राजगिरा लड्डू, बिस्कुट, भेळ और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की महिलाओं ने एकत्र होकर “विठू माऊली” के नाम का जयघोष करते हुए भक्ति फेर लगाए और पारंपरिक फुगड़ी खेल का आनंद लिया। कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जिससे सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया।

 

इस सामाजिक सेवा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई और सामूहिक रूप से इस पुण्य कार्य को सफल बनाया।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

अपूर्व सोनटक्के, केतकी देशपांडे, बाळासाहेब गिराम, किमया ताई ढेकणे, रंजना नाईक, सुवर्णा ऋषी, प्रिया रानडे, वृंदा गराम, भक्ती साठे, वृंदा बाम, प्राजक्ता जोगळेकर, समर ठाकर, योगेश जोगळेकर, करण तावरे, कल्याण तावरे, विराज तावरे तथा कमला नेहरू परिसर के अनेक श्रद्धालु।

 

इस आयोजन ने न केवल वारकरियों को राहत दी, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी मजबूती दी। सभी ने इस प्रकार के सेवाकार्य को पालखी मार्ग पर लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button