इटावा

इटावा  में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न 

इटावा  में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समितियों के हिसाब का कम्प्यूटरीकरण कराया जाए एवं सभी डाटा को एन0सी0डी0 पोर्टल पर फीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि कागजी हिसाब सही होना चाहिए जिससे सही फीडिंग हो सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित सदस्यों को सूचित करते हुए बताया जाए कि उनके द्वारा सभी हिसाबों को पूरा किया जाए एवं सदस्यों द्वारा चेक कराकर ही डाटा को कंप्यूटर पर फीड कराया जाए जिससे आगे भविष्य में उनके खाद, बीज आदि खरीदने पर उनके खाते में चढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कम्प्यूटरीकरण कराने पर समिति व किसानों का कोई घाटा नहीं होगा एवं समिति को लाभ होगा और सेविंग भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में अधिक सदस्य हैं वहां कम्प्यूटर ऑपरेटर हायर करके जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि समिति को मजबूत किया जाए एवं समिति को ही खाद, बीज आदि उपलब्ध कराए जाएं जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे लोगों को अधिक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि खाद, डी0ए0पी0, बीज आदि का वितरण किसानों को ही किया जाए और ई-पोस मशीन द्वारा ही किया जाए साथ ही उन्होंने बताया कि समितियों द्वारा खाद को कही दूसरी जगह या अन्य राज्य में न बेचा जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से ही समितियों को सामान उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button