इटावा

इटावा में 352 कृषक आश्रित परिवारों को ₹17.80 करोड़ की सहायता राशि वितरित

इटावा में 352 कृषक आश्रित परिवारों को ₹17.80 करोड़ की सहायता राशि वितरित

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत इटावा जनपद के 352 कृषक आश्रित परिवारों को ₹17 करोड़ 80 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मा. सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अम्बेडकर नगर से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मा. विधायक ने अपने संबोधन में दिवंगत किसानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत कृषकों की दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

 

तहसीलवार लाभार्थी विवरण इस प्रकार है:

सदर: 102,भरथना: 104,जसवंतनगर: 34,ताखा: 33,सैफई: 32,चकरनगर: 47

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर श्री विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार श्री जय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button