सीतामढ़ीशिक्षण

सीतामढ़ी की मुस्कान आनंद ने NEET UG 2025 में रचा इतिहास, बनीं बिहार टॉपर

 

सीतामढ़ी की मुस्कान आनंद ने NEET UG 2025 में रचा इतिहास, बनीं बिहार टॉपर

 

सीतामढ़ी, विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी जिले के बसवरिया गांव की मुस्कान आनंद ने NEET UG 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी शशि भूषण कुमार एवं रिंकी देवी की पुत्री मुस्कान ने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया 112वीं रैंक, ओबीसी श्रेणी में 26वां और लड़कियों में 20वां स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने 720 में से 643 अंक अर्जित कर जिले, गांव और राज्य का नाम रोशन किया है।

 

मुस्कान की इस ऐतिहासिक सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता शशि भूषण कुमार ने बताया कि मुस्कान बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण का परिणाम है। माता रिंकी देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि मुस्कान ने परिवार और समाज का मान बढ़ाया है।

 

स्थानीय निवासी एवं पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने मुस्कान और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा, “मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उसकी सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।”

मुस्कान के दादा शंकर प्रसाद, शिक्षक मुकेश रजक, वीरेंद्र यादव, रणधीर कुमार, विनोद प्रसाद, रोशन कुमार समेत अन्य स्थानीय लोगों ने भी मुस्कान को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुस्कान आनंद की यह उपलब्धि सीतामढ़ी सहित पूरे बिहार के छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मुस्कान आनंद को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button