हादसापूणे

इंद्रायणी नदी पुल दुर्घटना पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संवेदना

इंद्रायणी नदी पुल दुर्घटना पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संवेदना

पुराने पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश

मुंबई:  मावल तालुका के तलेगांव दाभाडे के पास कुंडमला में इंद्रायणी नदी पर स्थित पुराने पुल के गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 20 से 25 लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने जिला प्रशासन से संपर्क कर बचाव कार्य में तेजी लाने, एनडीआरएफ, अग्निशमन दल और एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए।

 

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उपमुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से फोन पर चर्चा कर राज्य के सभी पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।

 

दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटक स्थलों पर, विशेषकर छुट्टी के दिनों में, बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन को आपातकालीन सहायता व्यवस्था सतर्क रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button