
जसवंतनगर में रात के समय अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
शिवराज सिंह राजपूत
इटावा क्षेत्र के जसवंतनगर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। शनिवार रात एसडीएम कुमार सत्यम जीत और तहसीलदार दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने थाना वलरई क्षेत्र के ग्राम नगला तैर के बीहड़ों में छापेमारी कर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



