अपराधइटावा

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला ऑटो गैंग दबोचा, भारी मात्रा में असलहे और नगदी बरामद

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला ऑटो गैंग दबोचा, भारी मात्रा में असलहे और नगदी बरामद

 

इटावा (विशाल समाचार): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले ऑटो गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, नकदी व जेवरात बरामद हुए हैं।

 

एसओजी, सर्विलांस टीम और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 01 लाइसेंसी पिस्टल, 04 तमंचे, कुल 136 जिन्दा कारतूस, 05 खोखा कारतूस, 87,320 रुपये नकद, 02 सोने की चेन, 01 सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 डीवीआर, 01 वाईफाई राउटर व चोरी में प्रयुक्त दो ऑटो बरामद किए गए हैं।

 

कार्रवाई के दौरान जब पुलिस टीम ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश रोहित उर्फ बंटी के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य दो अभियुक्तों दीपक शंखवार और रामनरेश उर्फ कल्लू को मौके से दबोचा गया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सात बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त सुनील यादव से भी 02 तमंचे, 112 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं जिनके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई से इटावा में आपराधिक गिरोहों पर पुलिस का दबदबा और बढ़ा है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button