सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में तेज गर्मी को लेकर बड़ा फैसला – 13 से 17 मई तक दोपहर 11:30 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी क्लासें

सीतामढ़ी में तेज गर्मी को लेकर बड़ा फैसला – 13 से 17 मई तक दोपहर 11:30 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होंगी क्लासें

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

जिले में लगातार बढ़ते तापमान और गर्म लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी रिची पांडेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत यह आदेश जारी किया है।

 

आदेश के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्रि-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 13 मई से 17 मई 2025 तक दोपहर 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है और निर्देश दिया है कि वे अपनी समय-सारणी को उसी अनुरूप पुनर्निर्धारित करें।

 

यह आदेश 12 मई 2025 को जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया है।

 

प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button