
“जसवंतनगर में सख़्त चेकिंग अभियान,:- सीओ आयुषी सिंह ने संभाली कमान!”
जसवंतनगर/इटावा ( विशाल समाचार):जसवंतनगर के बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार को सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कड़ी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर न सिर्फ चालान काटा गया, बल्कि कुल ₹12,000 का जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान के दौरान एक ऐसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया जिसमें सवारियों की संख्या खचाखच भरी हुई थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए सवारियों को नीचे उतारा गया। सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं छोटे बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित नीचे उतारा और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्रशासन की यह सक्रियता क्षेत्र में वाहनों की अव्यवस्था पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।


