इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आई०जी०आर०एस० से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आई०जी०आर०एस० से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता:-

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आई०जी०आर०एस० से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को “ओवरऑल ऑफिसर फील्ड विजिट रिपोर्ट” बनाने को लेकर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क न किए जाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संतोषजनक व असंतोषजनक फीडबैक पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को सुनें समझे व याद रखे एवं समय से उसका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि आई०जी०आर०एस० में जनपद की रैंक को सुधारना है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग को सुधारने के लिए फीडबैक एवं ओवरऑल ऑफिसर फील्ड विजिट रिपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के फीडबैक को असंतोषजनक बताया एवं जिला पूर्ति विभाग के फीडबैक को संतोषजनक बताया।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button