महाराष्ट्र

महाराष्ट्र तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते शैम्पू हेयर कलर के लिए उभरा प्रमुख बाज़ार के रूप में

महाराष्ट्र तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते शैम्पू हेयर कलर के लिए उभरा प्रमुख बाज़ार के रूप में

 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में शैम्पू हेयर कलर श्रेणी में शानदार वृद्धि दर्ज हो रही है, जो फटाफट और सुविधाजनक हेयर कलरिंग समाधानों को दी जा रही प्राथमिकता से प्रेरित है। राज्य में उपभोक्ता ज़्यादा शैम्पू हेयर कलर का विकल्प चुन रहे हैं, जो अपने-आप (डू-इट-योरसेल्फ -डीआईवाय) लगाया जा सकता है और इसमें किसी पेशेवर सहायता की ज़रूरत नहीं होती है।

 

बढ़ती जागरूकता और उपयोग में आसानी की मांग के बीच महाराष्ट्र भारत के ₹900 करोड़ के शैम्पू हेयर कलर बाज़ार में ₹110+ करोड़ का योगदान देता है। उद्योग विश्लेषकों का मानना है कि मांग में इस उछाल की मुख्य वजह यह है कि इसका उपयोग शैम्पू की तरह किया जा सकता है। यह पारंपरिक हेयर कलर, हेयर कलर पाउडर और मेहंदी जैसे अन्य उत्पादों के लिए फटाफट उपयोग किया जा सकने वाला बेहतरीन विकल्प है और इस तरह आधुनिक जीवन शैली के लिए उपयुक्त है।

 

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) में मार्केटिंग हेड – पर्सनल केयर, नीरज सेंगुट्टुवन ने कहा, ” उपभोक्ता व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप और नवोन्मेषी हेयर कलर समाधान चाहते हैं, इसलिए शैम्पू हेयर कलर की मांग काफी बढ़ी है।”

 

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने इस बदलाव को पहचानते हुए, गोदरेज सेल्फी की पेशकश की है, जो फाइव-मिनट (पांच मिनट में तैयार होने वाला) शैम्पू हेयर कलर ब्रांड है। महिला-पुरुष दोनों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकने वाला (यूनिसेक्स) यह उत्पाद दो स्वरूप में आता है। 15 रुपये का पैक खास तौर पर छोटे बाल वाले उपभोक्ताओं के लिए है जबकि 30 रुपये का पैक मुख्य रूप से लंबे बाल वाले उपभोक्ताओं के लिए है।

 

सेंगुट्टुवन ने कहा, “यह पेशकश पाउडर और मेहंदी हेयर कलर जैसे अन्य सस्ते हेयर कलर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को एक किफायती लेकिन सुविधाजनक और बेहतर समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।” महाराष्ट्र के शैम्पू हेयर कलर खंड में 17% से अधिक की वृद्धि दर्ज हो रही है, जो इस सुविधाजनक हेयर कलरिंग को राज्य में बड़े स्तर पर अपनाए जाने की बढ़ती दर को दर्शाता है।

 

इस श्रेणी में काफी गतिविधि देखने को मिल रही है और उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भारत के हेयर कलर बाज़ार को आकार देने में महाराष्ट्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button