महाराष्ट्रराजनीति

आवाज नीचे, सबक सिखा दूंगा… वीडियो में पुलिस को फटकारते दिखे शरद पवार के पोते रोहित पवार

आवाज नीचे, सबक सिखा दूंगा… वीडियो में पुलिस को फटकारते दिखे शरद पवार के पोते रोहित पवार

महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में उद्धव पवार गुट के एनसीपी और बीजेपी विधायकों के बीच हुई उठापटक के बाद अब एक और नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में शरद पवार के पोते पुलिसवाले को फटकारते नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाषा विवाद से राजनीति गरमाने के बाद गुरुवार को यहां असेंबली परिसर में जमकर उठापटक हुई है। इस बीच शुक्रवार को शरद पवार के पोते और एनसीपी नेता रोहित पवार का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद विवाद और भड़कने की आशंका है। वीडियो में रोहित पवार एक पुलिसकर्मी को जोरों से फटकारते नजर आ रहे हैं। एनसीपी नेता इस दौरान पुलिसकर्मी को आवाज नीचे रखने की नसीहत देते हुए भी दिखे।

 

जानकारी के मुताबिक यह वाकया तब हुआ जब रोहित पवार और उनकी पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड हिरासत में लिए गए एक समर्थक से मिलने के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी के कुछ कहने पर शरद पवार के पोते भड़क गए।

 

रोहित पवार ने पुलिसकर्मी को मराठी में कहा, “आवाज़ नीचे रखो, अपनी आवाज नीचे रखो। अगर तुमने हाथ उठाया, तो मैं तुम्हें सबक सिखा दूंगा।” उन्होंने पुलिसकर्मी को उंगली दिखाते हुए कहा, “होशियार मत बनो।” इस दौरान एक अन्य पुलिस अधिकारी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की।

 

 

योगेश सावंत ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को महाराष्ट्र के एनसीपी (शरद पवार) के सोशल मीडिया प्रभारी योगेश सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए चेतावनी भी जारी की है। सावंत ने लिखा, “अगर आप हमारे कार्यकर्ताओं को बिना वजह परेशान करेंगे, तो रोहित दादा और जितेंद्र आव्हाड जी लड़ने के लिए तैयार हैं। आप हमें दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको इसी तरह का जवाब मिलेगा।”

 

दरअसल शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड गुरुवार को महाराष्ट्र की असेंबली परिसर में हुई हिंसा के बाद पुलिस थाने पहुंचे थे। गुरुवार को बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और आव्हाड के समर्थकों के बीच परिसर में अंदर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लात घूंसे भी चले। इसके बाद आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button