महाराष्ट्र

वी ने नागपुर में लॉन्च की 5G सर्विसेज़

वी ने नागपुर में लॉन्च की 5G सर्विसेज़

 

महाराष्ट्र: वोडाफोन आइडिया (वी) आज से नागपुर में अपनी 5G सर्विसेज़ का लॉन्च कर रहा है। यह विस्तार वी की योजनाओं के मुताबिक 23 शहरों में 5G रोलआउट के तहत किया गया है, इसके बाद पुणे, नासिक एवं औरंगाबाद में इन सेवाओं का लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा 17 प्रायोरिटी सर्कल्स को कवर करते हुए रोलआउट का काम जारी है, जहां वी ने 5G स्पैक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।

 

 

इससे पहले वी ने मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, मैसुरू, चण्डीगढ़ और पटना सहित मुख्य शहरों में 5G सर्विसेज़ की शुरूआत की थी, कंपनी देश भर में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक अपनी 5G सर्विसेज़ का विस्तार जारी रखे हुए है। नागपुर में वी के यूज़र, जिनके पास 5G इनेबल्ड डिवाइसेज़ हैं, वे आज से 5G सर्विसेज़ का लाभ उठा सकते हैं। इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत वी रु 299 से शुरू होने वाले प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा भी लेकर आया है। उपभोक्ता हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग, फास्ट डाउनलोड्स और रियल टाईम क्लाउड एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं।

 

 

लॉन्च के अवसर पर रोहित टंडन, ऑपरेशन्स डायरेक्टर, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘हम नागपुर में वी 5G का लॉन्च कर रहे हैं, हमें खुशी है कि हम ओरेंज सिटी में कनेक्टिविटी का भविष्य लेकर आए हैं। हमारी सशक्त 4G सेवाओं के अलावा नेक्स्ट-जेन 5G के साथ हम अपने यूज़र्स को अधिक विकल्प और बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। बढ़ती मांग तथा 5G हैण्डसेट के बढ़ते अडॉप्शन के साथ हम महाराष्ट्र में व्यवस्थित रूप से अपना 5G फुटप्रिन्ट बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

 

नागपुर में यूज़र्स को 5G का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए वी ने एरिकसन के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत नेटवर्क के परफोर्मेन्स को स्वतः अनुकूलित करने के लिए आधुनिक, उर्जा प्रभावी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैनात किया जाएगा तथा एआई-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गेनाइज़िंग नेटवर्क्स (एसओएन) को लागू किया जाएगा।

 

 

5G विस्तार के साथ, वी ने यूज़र्स को उत्कृष्ट अनुभव, बेहतर कवरेज, फास्ट डेटा स्पीड उपलब्ध कराने के लिए अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया है। वी ने इंडोर कवरेज को सशक्त बनाने के लिए तकरीबन 7250 साईट्स पर 900 MHz स्पैक्ट्रम डिप्लॉय किया है, साथ ही 6700 से अधिक साईट्स पर 2100 MHz स्पैक्ट्रम क्षमता भी बढ़ाई है। इसके अलावा 2200 नगरों में 2000 से अधिक नई साइट्स शामिल की गई हैं। ये सभी अपग्रेड्स शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी को निरंतर उपलब्ध कराने की वी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

 

वी उपभोक्ताओं और कारोबारों की बदलती डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए फ्यूचर रैडी नेटवर्क के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उपलब्धता, कीमत, सपोर्टेड डिवाइसेज़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें :

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button