
कृषि फार्मर रजिस्ट्री का प्रशिक्षण शिविर समापन कृषि फार्मर रजिस्ट्री का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार औरैया में हुआ
विशाल समाचार संवाददाता औरैया
औरैया: औरैया जनपद के ब्लॉक सभागार में कृषि फार्मर रजिस्ट्री प्रशिक्षण का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में प्रशिक्षण साथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर हिमांशु श्रीवास्तव प्रभारी कृषि विभाग औरैया ने बताया सभी किसानों को कृषि फार्मर रजिस्ट्री करवानी अनिवार्य है जो किसान रजिस्ट्री नहीं कराएंगे उनके आगे आने वाली कृषि सम्मान निधि को बंद कर दिया जाएगा इसलिए किसान अपनी रजिस्ट्री शीघ्र ही जनसेवा केंद्र अथवा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षकों द्वारा करवा लें जिससे केसीसी कृषि अनुदान खाद अनुदान अन्य कृषि उपयोगी वस्तुओं का फायदा मिल सके कृषि सहायक प्रबंधक अवनीश अवस्थी ने बताया कृषि लिंक परअपनी अपनी रजिस्ट्री स्वयं कर सकते हैं इसके अलावा जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग से प्रशिक्षितो द्वारा अपना रजिस्ट्री करवा सकते है जिससे आवश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अनवर वारसी ने बताया जन समस्याओं को निस्तारण के लिए नेहरू युवा केंद्र हमेशा तत्पर है चाहे युवाओं केकार्यक्रम होया खेती किसानी उनमें नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवीकार्यकर्ता हमेशा सहयोग करते रहेंगे आम लोगों से अनुरोध है इनका सहयोग कर लाभ उठाएं इस अवसर पर प्रमुख रूप से शौकत अली आदर्श कुमार सुरेश कुमार नीतू अलका राखी उपासना सीमा खुशबू मोहिनी महेंद्र बाबू सलमान काजल कमलेश कुमारी रितेश कुमारी सोनम आलोक सतीश शालू शिवानी प्रियंका प्रियंका राजपूत राहुल कुमार योगेंद्र प्रताप सहित दर्जनों प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभा किया कार्यक्रम संचालन योग प्रशिक्षक अजय राज ने किया



