
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश बैठक संपन्न
लखनऊ विशाल समाचार: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष, मध्यांचल श्री अमरमणि कश्यप जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री धर्मप्रकाश चौधरी जी की उपस्थिति में श्रीमती सरिता गुप्ता जी को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मंच, मध्यांचल उत्तर प्रदेश के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रितेश मल्ल जी और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। यह नियुक्ति न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पार्टी की नीति और उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रीमती गुप्ता को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगी।


