
डंपर से क्षतिग्रस्त हुई सड़क खनन माफिया हुए माला माल..!
जसवंत नगर में रेलवे स्टेशन तक जाने का रास्ता टूटा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है
शिवराज सिंह राजपूत संवाददाता
जसवंत नगर के ग्राम पंचायत आराजी सराय भूपत में हाईवे से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले एक किलोमीटर लम्बी सड़क की स्थिति गंभीर हो गई है मिट्टी से लदे डंपरों की आवाजाही से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं
खनन अधिकारी से शिकायत की कोई जानकारी नहीं दी गई है
डंपर प्रतिदिन सुबह 5:00 से 8:00 तक शाम 6:00 से 9:00 बजे तक मिट्टी ढो रहे हैं इस कार्य का कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया स्थानीय लोगों को यह भी नहीं पता है कि यह मिट्टी किस प्रयोजन के लिए ले जाई रही है सड़क पर फैली मिट्टी से दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं ग्रामीणों ने खनन अधिकारी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है ।उनका कहना है कि रेलवे लाइन के पास किए जा रहे किसी काम के लिए इस महत्वपूर्ण सड़क को नुकसान पहुंचाने के मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
खनन माफियाओं के डंफर कब होगे बंद क्या जिला प्रशासन जबावदेही है ।
अगर कोई बाइक सवार दो सवारी से पिसल जाता है। खुदा न खास्ता कुछ अन होनी हो गई तो उसके जिम्मेदार कौन होगा ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। खनन माफिया डंपरों को बंद कराया जाय.


