इटावा

सत्र भवन कैम्प कार्यालय इटावा में गिरे हुये एक पापड़ी के पेड़ की लकड़ी तथा न्यायालय परिसर में लगे एक पुत्रजीवा पेड़ की लकडी की नीलामी दस न्यायालय कक्ष भवन जजशिप इटावा के सभागार में दिनांक 25.02.2025 को सायंकाल 4ः30 बजे की जायेगी

सत्र भवन कैम्प कार्यालय इटावा में गिरे हुये एक पापड़ी के पेड़ की लकड़ी तथा न्यायालय परिसर में लगे एक पुत्रजीवा पेड़ की लकडी की नीलामी दस न्यायालय कक्ष भवन जजशिप इटावा के सभागार में दिनांक 25.02.2025 को सायंकाल 4ः30 बजे की जायेगी

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा में अध्यक्ष नीलामी समिति/विशेष न्यायाधीश(डी0ए0ए एक्ट), इटावा अजय कुमार सिंह-।। ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि सत्र भवन कैम्प कार्यालय इटावा में गिरे हुये एक पापड़ी के पेड़ की लकड़ी तथा न्यायालय परिसर में लगे एक पुत्रजीवा पेड़ की लकडी की नीलामी दस न्यायालय कक्ष भवन जजशिप इटावा के सभागार में दिनांक 25.02.2025 को सायंकाल 4ः30 बजे की जायेगी । जिस व्यक्ति/फर्म को उक्त सामग्री की नीलामी में भाग लेना हो, वह उक्त दिनांक,समय व स्थान पर माननीय जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्ताें के अधीन बोली बोलने हेतु उपस्थित हों। उक्त सामग्री की नीलामी हेतु निर्धारित सुरक्षित धनराशि बोली बोलने से पूर्व कार्यालय नजारत में जमा करनी होगी। उक्त गिरे हुये पेड की लकडियों की नीलामी से पूर्व बोलीदाता कार्यालय समय में कभी भी नीलामी हेतु सामग्री देख सकते हैं। सुरक्षा धनराशि नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट द्वारा देय होगी तथा समस्त बोलीदाताओं को बोली बोलने से पूर्व उसी दिन 3ः00 बजे अपरान्ह तक जमानत के रूप में अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी तथा अधिकतम बोली वाले बोलीदाता के अतिरिक्त शेष बोली दाताओं की धनराशि बोली समाप्ति पर नियमानुसार वापस की जायेगी। ठेके में अधिकतम बोलीदाता को नीलामी के पश्चात् तुरंत 50 प्रतिशत की धनराशि जमा करनी होगी तथा अवशेष धनराशि नीलामी के तीसरे दिन समाग्री उठाने से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी । नीलामी बोली स्वीकार या अस्वीकार करने का सर्वाधिकार माननीय जिला जज, इटावा को सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को एक नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त स्थायी निवास प्रमाणपत्र /आधार कार्ड सहित कार्यालय नजारत में जमा करना होगा। नीलामी फार्म रूपये 100/-मूल्य पर कार्यालय नजारत में दिनांक 25.02.2025 दोपहर 12ः00 बजे तक प्राप्त किये जा सकते हैं एवं स्वीकृत शर्ताें की जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी,इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button