
जान से मारने की नीयत से लाठी-डण्डों से पीटकर घायल करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई इटावा के कुशल नेतृत्व में *थाना सैफई पुलिस* द्वारा गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19.02.2025 को वादिनी विमला देवी पत्नी बृजमोहन पाल निवासी ग्राम रमैयापुर थाना सैफई जनपद इटावा द्वारा थाना सैफई पर तहरीर दी कि दिनांक 19.02.2025 को मेरे गांव के रहने वाले अतुल, शेखर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर घर मे घुसकर मेरे पुत्र राहुल उर्फ शनी को लाठी–डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया है ।
जिसके संबध में थाना सैफई पर मु0अ0सं0 32/25 धारा191(2)/191(3)/190/352/351(3)/109(1)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना आनन्द कुमार पुत्र विद्याराम निवासी रमैयापुर थाना सैफई जनपद इटावा का नाम प्रकाश में आया जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 20/21.02.2025 की रात्रि को थाना सैफई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र विद्याराम को हैवरा तिराहे के पास से समय 23.05 बजे रात्रि तथा 02 अभियुक्त अतुल व अभिषेक उर्फ शेखर को रोडवेज बस स्टैंड के पास से समय 08.48 सुबह गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. आनन्द कुमार पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम रमैयापुर ग्राम थाना सैफई इटावा उम्र करीब 50 वर्ष ।
2. अतुल पुत्र आजाद निवासी ग्राम रमैयापुर ग्राम थाना सैफई इटावा उम्र 23 वर्ष ।
3. अभिषेक उर्फ शेखर पुत्र मुनीश निवासी ग्राम रमैयापुर ग्राम थाना सैफई इटावा उम्र 19 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
पुलिस टीम निरी0 श्री राकेश कुमार शर्मा प्रभारी थाना सैफई, निरी0 तेज सिंह, उ0नि0 श्री नूर मोहम्मद, का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 सुशील कुमार, का0 अनुराग सिंह ।


