इटावा

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज जनपद के प्रेरणा सभागार स्थित विकास भवन में विकास कार्यों की मासिक बैठक संपन्न हुई।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज जनपद के प्रेरणा सभागार स्थित विकास भवन में विकास कार्यों की मासिक बैठक संपन्न हुई।

 

इटावा (वि.स.प्रतिनिधी) : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज जनपद के प्रेरणा सभागार स्थित विकास भवन में विकास कार्यों की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने फैमिली आई०डी० के ऊपर चर्चा की, उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की फैमिली आई०डी० बन चुकी है, परन्तु उसका राशन कार्ड नहीं बना है तो उसकी फैमिली आई०डी० नं० ही उसका राशन कार्ड नं० बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन कोटेदार की ट्रेनिंग कराई जाए, जिससे उन्हें फैमिली आई०डी० के बारे में जानकारी मिल सके, जिससे वह अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को फैमिली आई०डी० बनाने के लिए प्रेरित कर सकें। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में कम से कम चार मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे तथा मास्टर ट्रेनर के साथ एक ग्राम पंचायत सदस्य और एक लाभार्थी उपस्थित रहेगा, ताकि लाभार्थी की फैमिली आई०डी० बनाकर कोटेदारों को समझाया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों के संबंधित विभाग की जनपद स्तरीय रैंक को लेकर चर्चा की एवं अपनी रैंक में सुधार लाने का आदेश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि सहभागिता का एक पोस्टर बनाया जाए और उसकी प्रिंट कॉपी नगर पंचायत आदि जगह पर लगाई जाए। उन्होंने मत्स्य उत्पादन विभाग एवं सिडको को सख्त आदेश देते हुए कहा कि अपनी रैंक में सुधार लाएं। उन्होंने सामूहिक विवाह और सुमंगला योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पर्यावरण को लेकर कहा कि जिस जगह पहले कूड़ा पड़ता हो वहां पार्क, लॉन आदि बनाए जाए, जिससे पर्यावरण की शुद्धता को स्थाई तौर पर सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सड़कों के किनारे पंक्तिबद्ध अशोक के वृक्ष लगाएं जाएं। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों को मातृभूमि योजना के तहत अपनी इच्छानुसार वित्तीय योगदान करने के बारे में बताया। उक्त अवसर पर सामाजिक निदेशक वानिकी अतुलकांत शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० गीताराम, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button