
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आज कृत्रिम उपकरण ट्राईसाईकिल-75, वैशाखी- 21, कान की मशीन- 20. व्हील चेयर-17. स्मार्ट केन- 03, वॉकर- 01, छड़ी 11 का वितरण किया गया
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने अवगत कराया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आज दिनांक 17.02.2025 को आयोजित कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायका इटावा सदर श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा दिव्यांगजन को ट्राईसाईकिल-75, वैशाखी- 21, कान की मशीन- 20. व्हील चेयर-17. स्मार्ट केन- 03, वॉकर- 01, छड़ी 11 का वितरण किया गया। विधायका ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि दिव्यांगजन किसी सहारे के मौहताज नहीं हैं। अस्टावक्र जी जो आठ जगह से शारीरिक विकृति रखते थे ने शास्त्रार्थ में अपनी बुधिमत्ता का उदाहरण दिया। इस लिए दिव्यांगजन से अपील की कि आप लोग देश की धरोहर हैं।

देश के उत्थान में दिव्यांगजन की भी भागीदारी होगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। आज के शिविर में जो उपकरण दिव्यांगजन को निःशुल्क दिये जा रहे हैं निश्चित रूप से उनकी जीवन शैली के लिए न केवल उपयोगी होंगे अपितु उनका भविष्य भी उज्जवल करने में सहायक होंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा इस वर्ष निर्णय लिया गया है कि विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं को जिन्हें पहले 3 वर्ष में उपकरण दिये जाने के प्राविधान को समाप्त कर अब प्रतिवर्ष दिये जाने की व्यवस्था कर दी गयी है।

इसके अतिरिक्त दृष्टिवाधित छात्र छात्राओं के लिए रू0 15000/- तक के मोबाईल फोन/टेबलेट उनके पठन-पाठन के उपयोगार्थ निःशुल्क प्रदान किये जाने की व्यवस्था भी इस वर्ष से लागू की गयी है। उक्त शिविर में मा० विधायका के अतिरिक्त श्री प्रदीप तिवारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, इटावा व श्री अजय कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी, इटावा श्री मती अर्चना सिन्हा जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा इटावा के अतिरिक्त अन्य समाज के प्रतिस्ठित व्यक्ति एवं जिला विकलांग एशोसियेशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, श्री संतोष कुमार त्रिवेदी, श्री राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।


