राष्ट्रीय न्यास लोकल लेवल कमेटी की बैठक आज
रीवा : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय न्यास लोकल लेवल कमेटी की बैठक 13 फरवरी को आयोजित की गई है। बाणसागर सभागार में अपरान्ह 3 बजे से आहूत बैठक में पीओ विधि संरक्षता के आवेदनों पर विचार एवं नियुक्ति, जनसुनवाई द्वारा प्राप्त लीगल गर्जियनशिप के आवेदनों पर विभाग एवं अनुमोदन, पूर्व में जारी किये गये विधिक संरक्षण की मृत्यु होने के कारण नये विधिक संरक्षक के अनुमोदन आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी। एनजीओ सदस्य एवं संयोजक शशिधरमणि त्रिपाठी ने समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

