शांति समिति की बैठक 13 फरवरी को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. जिला शांति समिति की बैठक 13 फरवरी को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल करेंगी। बैठक में 26 फरवरी महाशिवरात्रि, 14 मार्च होली, 31 मार्च ईदुलफितर, 6 अप्रैल रामनवमी तथा 10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाये जाने के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय ने समिति के सभी सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

