रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा आज
रीवा : कलेक्टर एवं प्रेसीडेंट रेडक्रास सोसायटी रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में 13 फरवरी को भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा इकाई की वार्षिक सामान्य सभा शाम 4.15 बजे आयोजित की गयी है। समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गयी है। बैठक कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित होगी।

