
आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के दृष्टिगत SSP इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गस्त
शिवराज राजपूत संवाददाता इटावा: जनपद इटावा में आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के दृष्टिगत SSP इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गस्त ।
जनपद इटावा में दिनांक 02.04.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल मे सकुशल संपन्न कराने एवं जनपदीय कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त किया गया । महोदय द्वारा आमजन से संवाद कर उन्हे सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।


