
परिहार एवं बथनाहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों एवं उनसे संबद्ध पुलिस अधिकारियों की बैठक की। उक्त बैठक परिहार एवं बथनाहा प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 शांति पूर्ण ,स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं सहभागिता पूर्ण आयोजन के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने परिहार एवं बथनाहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों एवं उनसे संबद्ध पुलिस अधिकारियों की बैठक की। उक्त बैठक परिहार एवं बथनाहा प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई।
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: बैठक में उपस्थित सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण निर्वाचन के आयोजन में सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही कार्य में निष्पक्षता परिलक्षित भी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सेक्टर दंडाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे एवं अपने सेक्टर से संबंधित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बूथों पर उपलब्ध कराई जा रही ए एम एफ का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। चिन्हित क्रिटिकल/संवेदनशील मतदान केंद्रों,
वल्नरेबल
पॉकेट्स से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। कम्युनिकेशन प्लान को अच्छी तरह से समझ लेंगे।मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति का भी अध्ययन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
सेक्टर आफिसरों को मतदान केंद्र के पहुंच मार्ग का भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों में न्यूनतम सुविधाएं, भवन की स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, छाया, रैंप की जानकारी देने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने के लिए कहा गया। सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग व क्रिटिकल मतदान केंद्रों के चिह्नितीकरण के मापदंडों के बारे में बताया गया। सेक्टर अधिकारियों से रूट चार्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग केंद्र वार वाहन टैगिंग की जानकारी प्राप्त की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर लोगों को मत देने के लिए जागरूक करना भी सुनिश्चित करेंगे। भयमुक्त निर्वाचन के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित वाहन, मतदान केंद्रों के बीच पहुंचने का छोटा रास्ता पहुंचने में लगा समय, मतदान केंद्रों के बीच की वास्तविक दूरी, मतदान केंद्रों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्ग, मतदान केंद्रों पर मोबाइल कनेक्टिविटी, कम्युनिकेशन प्लान इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गई।
वहीं बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भयमुक्त निर्वाचन आयोजन की दिशा में प्रभावी कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे है । उन्होंने कहा कि शराब के आवा– जाही पर पूर्ण नकेल कसे। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें। अफवाहों और गलत सूचना पर सख्त कारवाई करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, सदर डीएसपी–2, जिला परिवहन पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन संपर्क अधिकारी ,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय तथा परिहार और बथनाहा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।।



