
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, सीएम योगी बोले- ‘आज जीवन धन्य हो गया’
विशाल समाचार नेटवर्क टीम
Ram Mandir Opening : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार, 22 जनवरी 2024 को 84 सेकेंड्स के शुभ मूहुर्त में किया गया. यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स-
राम भक्तों का सदियों का सपना साकार हुआ- चिराग पासवान
अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद लखनऊ पहुंचे LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, एक सपना जो सदियों से राम भक्तों ने देखा था वो आज जब साकार हुआ है तो यकीनन वो दृश्य अद्भुत था. उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे उनके दर्शन करने का मौका मिला.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में लेजर और लाइट शो का आयोजन
अयोध्या में हुई रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद राम मंदिर में लेजर और लाइट शो किया गया. इस दौरान भव्य राम मंदिर में अलौकिक और अद्भत नजारा देखने को मिला. वहां मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं और अयोध्या निवासियों ने स्थानीय लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-“किसी को भी भगवान के दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म और क्या हो सकता है.”
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अखिलेश यादव ने जताई नराजगी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-“किसी को भी भगवान के दर्शन करने से रोकने से बड़ा अधर्म और क्या हो सकता है.”
आज जीवन धन्य हो गया- सीएम योगी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी ने रामलला की फोटो शेयर कर लिखा-“आज जीवन धन्य हो गया! शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुई. यह ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है. पीढ़ियों के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनकर अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं.जय श्री राम!
अयोध्या का आयोजन ‘क्रांतिकारी कार्य’ था- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त है. रक्षा मंत्री ने कहा अयोध्या का आयोजन ‘क्रांतिकारी कार्य’ था और जो इस पल के गवाह रहे लोग भाग्यशाली हैं.
2024 के चुनाव में पीएम मोदी 350 से अधिक सीटें जीतेंगे- स्वामी रामभद्राचार्य
अयोध्या में रामला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आध्यात्मिक स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि “मैंने उनकी (पीएम मोदी) खुशी और सफलता की कामना की. वह (पीएम मोदी) 350 से अधिक सीटों के साथ 2024 (लोकसभा) चुनाव जीतेंगे.”


