अपराधइटावा

अवैध तमंचे की बिक्री करने वाले 2 अभियुक्त 02 अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार 

अवैध तमंचे की बिक्री करने वाले 2 अभियुक्त 02 अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार 

विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा

इटावा यूपी:अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्य करते हुए इटावा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे की बिक्री करने वाले अभियुक्त सहित कुल 02 अभियुक्तो को 02 अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार ।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना भरथना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.01.2024 की रात्रि को थाना भरथना पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा 01अभियुक्त शिवकुमार को ग्राम नगला बरी के पास से 01अवैध तमंचा (दो नाल का) व 02 जिन्दा कारतूस सहित समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गये अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि यह तमंचा उसने गौरव उर्फ मोनू गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी गली गोदाम थाना भरथना से 4000/-रू0 में खरीदा है, जोकि तमंचा बेचने का कार्य करता है । गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर तमंचा विक्रेता गौरव उर्फ मोनू को उसकी दुकान सांई किराना स्टोर के बाहर से समय 21.15 बजे 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त,शिव कुमार पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी नगला मुछारिया थाना भरथना इटावा (उम्र 38 वर्ष ),मोनू उर्फ गौरव गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी गली गोदाम थाना भरथना इटावा (उम्र 35 वर्ष )पुलिस टीम निरी. श्री देवेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी थाना भरथना, उ.नि.श्री हाकिम सिंह, उ.नि. श्री राजेन्द्र, उ.नि. श्री सुमेशचन्द्र, हे.का. गजेन्द्र सिंह, का. सुमित कुमार, का. मान सिंह, का. रोहित कुमार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button