
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन
इटावा से विशाल समाचार टीम
इटावा यूपी: जनपद इटावा में यातायात पुलिस इटावा एवं ARTO इटावा द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडा के दूसरे दिन पर जनपद के विभिन्न स्थानो पर ऑटो रिक्शा एवं बस चालकों को सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध मे दी गई जानकारी ।
जनपद इटावा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन पर यातायात पुलिस इटावा एवं ARTO इटावा द्वारा ऑटो रिक्शा एवं बस चालकों को यातायात के नियमों संकेतों के बारे में जानकारी दी गयी और यातायात नियमों के पालन के लिये शपथ दिलाई गयी । इस दौरान आमजन मानस को भी यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेल्मेट का प्रयोग करने व वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और अन्य लोगों को भी इनका पालन करने के लिये प्रोत्साहित किया गया ।


