भरथना में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में कुल 08 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कुल 1071 बेरोजगार अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें 336 अभ्यर्थियों का चयन किया विभिन्न संस्थानों द्वारा किया
इटावा से शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
इटावा यूपी: – जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधान सभा भरथना में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में कुल 08 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कुल 1071 बेरोजगार अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें 336 अभ्यर्थियों का चयन किया विभिन्न संस्थानों द्वारा किया गया।
उक्त रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार, सहायक सेवायोजन अधिकारी, कौशल विकास मिशन से एम.आई.एस. मैनेजर श्री विवेक कुलश्रेष्ठ, मॉडल कॅरियर सेन्टर, इटावा से यंग प्रोफेशनल श्री दीपक कुमार सिंह, जिला सेवायोजन कार्यालय से श्री राजेन्द्र कुमार, श्री आसिफ खॉन, श्री राधेलाल, श्री धर्मेन्द्र सिंह, कौशल किशोर, श्री संजय कुमार चौबे, श्री रूपक चौधरी, गुलशन कुमार आदि उपस्थित रहे।


