इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि विकास भवन परिसर में विभागीय कर्मचारियों एवं बाहर से आने वाले व्यक्तियों की साइकिल, मोटर साइकिल व अन्य वाहन सुरक्षित रखाये जाने हेतु निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक व्यक्ति निविदा प्रपत्र इस कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में नाजिर विकास के कक्ष संख्या 15 से रुपया 300.00 (तीनसौं मात्र) में दिनांक 12 मई 2022 को अपराहन 12.00 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे तथा उसी दिन अपराहन 4.00 बजे ऑडिटोरियम हाल में निविदा खोली जाऐंगीं। इस संबंध में अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में नाजिर विकास से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।


