
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-
माइक्रो डोनेशन मै सैकड़ों सदस्यों लोगों ने ली सदस्यता ग्रहण कर किया सहयोग
इटावा यूपी : इस समय भाजपा का एक सफल माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू किया गया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत सबसे पहले तो कार्यकर्ताओं ने राजपूत का स्वागत किया।
फिर राजपूत ने पार्टी के लिए माइक्रो डोनेशन कराया। इस दौरान सैकड़ा भर से ज्यादा लोगों ने पार्टी के लिए माइक्रो डोनेशन किया। बताया गया है कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आमजन नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।


