मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की सहायता से ग्राम पंचायत
के युवाओं को स्वरोजगारी बनाया जायेगा
रीवा एमपी: मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यम कान्ति योजना ” प्रदेश में युवाओं को अपना स्वयं का उद्योग सेवा व्यवसाय स्थापित करने हेतु वर्ष 2021-2022 से प्रारंभ की गई है। योजनान्तर्गत 12 वीं पास एवं 40 वर्ष तक के युवाओं को उद्योग सेवा व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से सेवा व्यवसाय गतिविधि हेतु अधिकतम 25 लाख रूपये एवं निर्माण गतिविधि हेतु अधिकतम 50.00 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में जिले में 3500 युवाओं को स्वरोजगारी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों से कम से कम 5 हितग्राहियों का चयन किया जा कर सम्बंधित क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत एवं प्रायवेट बैंकों (मध्यांचल ग्रामीण बैंक को छोड़कर) के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराना जाय।
उन्होंने निर्देश दिये कि जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों कम से कम 5 प्रकरण तैयार करवाये। उद्यम कान्ति के पोर्टल ( द्मठ्ठथ्र्ठ्ठद्मद्य.थ्र्द्रदृदथ्त्दड्ढ.ढ़दृध्.त्द) पर लॉग इन कर 15 मई के पूर्व अपलोड किया जाय। जिससे जिले को प्राप्त 3500 युवाओं को रोजगार देने का सपना पूर्ण हो सके। उक्त कार्य के प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से प्रत्येक माह की जावेगी। इस कार्य को प्राथमिकता श्रेणी में रखते हुये कियान्वित करें।

