इटावा

कलेक्टर श्रुति सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती की पुनर्जीवित कर प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाये जाने के वारे केंद्र सरकार कार्यक्रम आयोजन

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा : जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उ.प्र. शासन कृषि अनुभाग-5 द्वारा सूचित किया गया है कि गौ. आधारित प्राकृतिक खेती की पुनर्जीवित कर प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाये जाने के दृष्टिगत 16 दिसम्बर को आनन्द गुजराज से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मा. प्रधानमंत्री जी भारत सरकार की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाना है।

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त उप सभ्भागीय कृषि प्रसार अधिकारियों, भूमि संरक्षण अधिकारी (रा.जिला.) एवं सहसों, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देष दिये हैं कि समस्त विकास खण्डों में कृषक वैज्ञानिक तथा विषय विषेषज्ञों द्वारा उक्त कार्यक्रम में आनलाइन प्रतिभाग किया जाये, कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्राकृतिक खेती से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।जनपद में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्र में भी कम से कम 150 कृषकों केा, जो प्राकृतिक खेती, जैविक खेती इत्यादि में रूचि रखते हों के लिए सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी। जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्राकृतिक खेती, जैविक खेती वाले लगभग 150 से अधिक कृषक लाइव स्ट्रीमिंग से जुडे़गे, जिसमें कृषकों के बैठने आदि की व्यवस्था उप कृषि निदेषक द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। आयोजन स्थल पर कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार एवं उ.प्र. सरकार से निर्गत प्रचलित गाइडलाइन का पालन किया जायेगा तथा आयोजन स्थल पर सभी प्रतिभागियों के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया है कि जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से सम्बन्धित लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से कराते हुए उसमें प्राकृतिक खेती/जैविक खेती करने वाले 150 किसानों की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जाये। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षकीय अधिकारी होंगे तथा कार्यक्रम का आयोजन अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चितत करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button