UP, Etawah : विशाल समाचार टीम इटावा
एसपी सिटी प्रशांत कुमार की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और इकदिल थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है जबकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इटावा के टॉप टेन गैंगेस्टर में से एक अभिषेक उर्फ टाइगर गैंग की मंगलवार तड़के इकदिल इलाके में ग्वालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गैंगेस्टर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगेस्टर अभिषेक उर्फ टाइगर समेत चार बदमाशो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से लूटी हुई बाइकें बरामद हुई हैं।