पूणेविजनेस

सूद हेल्थकेयर ने सीड सी फंडिंग के तहत ए91 पार्टनर्स से जुटाई रु 130 करोड़ की राषि

सूद हेल्थकेयर ने सीड सी फंडिंग के तहत ए91 पार्टनर्स से जुटाई रु 130 करोड़ की राषि

पुणे : एक जानी-मानी स्वदेषी पर्सनल हाइजीन प्रोडक्ट कंपनी सूद हेल्थकेयर ने आज घोशणा की है कि इसने ए91 पार्टनर्स से सीरीज़ सी राउण्ड में रु 130 करोड़ की धनराषि जुटाई है।

सूद का तेज़ी से विकसित होता महिला हाइजीन ब्राण्ड परी आज महिलाओं की देखभाल के क्षेत्र में अग्रणी स्वदेषी ब्राण्ड बन चुका है। इस नई जुटाई गई राषि का उपयोग ब्राण्ड की मार्केटिंग एक्टिविटीज़ को बढ़ाने तथा डिस्ट्रीब्यूषन चैनल को सषक्त बनाने के लिए किया जाएगा, ताकि परी देष के हर घर का जाना-माना नाम बन जाए। अपने व्यापक वितरण नेटवर्क तथा परी के साथ महिला हाइजीन के क्षेत्र में अपने आप को मजबूती से स्थापित करने के बाद सूद ने बेबी डायपर ब्राण्ड सुपर क्यूट्स का लॉन्च भी किया, जिसे देष भर के उपभोक्ता खूब पसंद कर रहे हैं।

इस फंडिंग के बारे में बात करते हुए साहिल धारिया, संस्थापक एवं सीईओ, सूद हेल्थकेयर ने कहा, ‘‘परी कुछ चुनिंदा ऑफलाईन ब्राण्ड्स में से एक है, जो अपने लॉन्च के 4 सालों के अंदर 100 करोड़ के टॉप लाईन तक पहुंच गया है। हम अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट लाते रहे हैं ताकि हम देष का भरोसेमंद पर्सनल हाइजीन ब्राण्ड बन सकें। ए91 से जुुटाई गई इस राषि के साथ हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे और आने वाले कुछ सालों में एक अच्छा मार्केट षेयर बना सकेंगे।’’

सूद अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुकी ओम्नी-चैनल कंपनी है जो ऑफलाईन एवं डी2सी क्षमता- देष भर में व्यापक डिस्ट्रीब्यूषन चैनलों, आधुनिक कारोबार, हाइपरमार्केट स्टोर्स एवं ऑनलाईन मौजूदगी के साथ मजबूती सेे स्थापित हो चुकी है।

अभय पाण्डेय- जनरल मैनेजर- ए91 पार्टनर्स के अनुसार, ‘‘साहिल ने प्रोडक्ट एवं डिस्ट्रीब्यूषन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए परी के लिए मजबूत नींव तैयार की है। हमें विष्वास है कि परी इस क्षेत्र के कुछ सबसे महत्वपूर्ण भारतीय ब्राण्ड्स में से एक होगा। इसके अलावा डायपर जैसे कॉम्प्लीमेंटरी प्रोडक्ट के साथ सूद अगले 5 सालों में पर्सनल हाइजीन बिज़नेस में मुख्य प्लेयर बन जाएगा।’’

ब्राण्ड परी का लॉन्च 2018 में ऑफलाईन एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूषन चैनल के माध्यम से किया गया। यह नई कंपनी कई अग्रणी विदेषी संस्थानों एवं घरेलू निवेषकों से कई राउण्ड्स में निवेष जुटा चुकी है, इन निवेषकों में लंदन लिस्टेड इन्वेस्टमेन्ट कंपनी, सिम्फोनी इंटरनेषनल होल्डिंग्स लिमिटेड और मुंबई-आधारित कन्ज़्यूमर फंड, सिक्स्थ सेंस वेंचर्स आदि षामिल हैं।

ए91 पार्टनर्स द्वारा किए गए निवेष में सिक्स्थ सेंस वेंचर्स के साथ सैकण्डरी लेनदेन भी षामिल है। इस सैकण्डरी सेल के साथ सिक्स्थ सेंस वेंचर्स के पहले फंड को सफलता मिली, जिसने सूद में निवेष किया। सिक्स्थ सेंस अपने दूसरे फंड से निवेष जारी रखे हुए है। इस लेनदेन के बारे में बात करते हुए निखिल वोरा, संस्थापक-सीईओ, सिक्स्थ सेंस वेंचर्स ने कहा, ‘‘सिक्स्थ सेंस और मेरे लिए सूद की यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रही है। हम सूद के पहले निवेषक हैं और साहिल के साथ महिला हाइजीन स्पेस को पूरा सहयोग प्रदान करना चाहते हैं। इस कैटेगरी में अपार संभावनाएं हैं, जहां परी ने मजबूत वितरण चैनल को स्थापित किया है। सिक्स्थ सेंस में हम भारत एवं सूद को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button