
पीले चावल देकर टीकारण केन्द्र में आने का कोरोना वालेन्टियर्स दे रहे हैं आमंत्रण दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान आज से
रीवा (MP): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आहवान पर रीवा जिले में जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स घर – घर पहुँच कर लोगो को टीका लगवाने हेतु हल्दी चावल देकर आमंत्रित कर रहे है । जिले में गत 23 अगस्त से कोरोना वालेन्टियर्स उत्साह पूर्वक लोगों को कोरोना की भ्रांतियों को दूर करते हुए समझाईश दे रहे है । साथ ही उनसे 25 व 26 अगस्त को अनिवार्यतः टीका लगवाने हेतु हल्दी चावल देकर आग्रह भी कर रहे है ।
कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी के निर्देशन में जन अभियान परिषद के वालेन्टियर्स इस अभियान में जुटे हुए है।वालेन्टियरों में इस अभियान को सफल बनाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है ।जिले के सभी विकासखंडों में कोरोना वालेन्टियर्स व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी सी.एम.सी.एल.डी.पी.छात्र,परामर्शदाता,स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। यह सभी लोग रीवा जिले को जल्द से जल्द पूर्ण टीकाकृत जिला बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं ।

संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक ने बताया कि वालेन्टियर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने संदेश रिकार्ड कर आम लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिये शेयर कर रहे है।साथ ही माइक के माध्यम से भी टीकाकरण महाभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।कई ग्रामों में कोरोना वालेन्टियर अपनी टीम बनाकर लोगो से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे है ।गंगेव विकासखंड के कोरोना वालेन्टियर राकेश तिवारी,ग्राम बुडवा में संतोष साहू,विकासखंड हनुमना में ग्राम बाबनगढ़ में अश्वनी तिवारी,विकासखंड रायपुर कर्चुलियान में ग्राम अमवा 05 में कोरोना वालेन्टियर अनिल सिंह, रघुनाथ पटेल, मनिकवार में राजकुमार गुप्ता,हिनौती बरया टोला में बृजेश जायसवाल, विकासखंड जवा के रमगढवा में उमेश सिंह, विनय सिंह , नीवा में सुधा पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, राहुल तिवारी, डभौरा में शशि यादव, नईगढ़ी विकासखंड के ग्राम बहुती में माधव सिंह, कोरोना वालेन्टियर राधा, संदीप पाण्डेय,पवन शर्मा, विकासखंड रीवा के ग्राम डिडिया में छोटेलाल यादव, प्रतिमा सिंह,अमिलिकी में राजेन्द्र मिश्रा, टीकर में वीरन साकेत, त्यौथर में ज्योति सिंह, विकासखंड सिरमौर के ग्राम खैरहन में प्रदीप साकेत, हरदी कला में लवकुश सोनी एवं टीम, अटरिया में चकवर्ती मिश्रा, आदि बडी संख्या में कोरोना वालेन्टियर्स घर – घर पहुँच कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित व आमंत्रित कर रहे हैं ।
क्रमांक-261-2851-शुक्ल-फोटो क्रमांक 04, 05 संलग्न हैं।

