मध्य प्रदेशरीवा

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली गई सद्भावना की शपथ

कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली गई सद्भावना की शपथ

रीवा (MP) पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिन शासकीय अवकाश होने के कारण कार्यालयों में 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे सद्भावना दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी तथा संयुक्त कलेक्टर एके झा के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एके सिंह, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, एसएलआर जीपी सोनी, तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button