मध्य प्रदेशरीवा

अंकुर कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण व पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न

अंकुर कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण व पौध वितरण कार्यक्रम संपन्न

रीवा (MP)जन अभियान परिषद द्वारा अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जिले के ग्राम डिहिया नरसिंहपुर स्थित गुरू भारती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वृक्षारोपण व ग्रामीणों को निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक में बताया कि जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से जन अभियान परिषद द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड में पौधरोपण व पौध वितरण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसका उद्देश्य जिले में ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण व संरक्षण है। जिले को हराभरा बनाना है।
अंकुर कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोग पौधे लगाकर, उसकी फोटो वायुदूत एप्प में अपलोड करें। जिससे समाज मे जनसहभागिता का अद्भुत व प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत हो। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, अमित अवस्थी, परामर्शदाता राजेन्द्र मिश्रा, सरपंच बम्हनगवा, संजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्थानीय आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया।
सफलता की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button