
विधानसभा अध्यक्ष ने जरहा ग्राम में शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात बधाया ढ़ाढस
रीवा (MP):विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने गुढ़ के ग्राम जरहा में अंशुमान उपाध्याय के निवास जाकर उनकी माता जी के निधन पर दुखी संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा परिजनों को ढाढस बधाया। उन्होंने कहा कि माता जी के निधन से पूरा परिवार दुखी है। उनकी आत्मा को ईश्वर सदगति प्रदान करें। उन्होंने अंशुमान उपाध्याय से कहा कि वे जरूरत के समय हर सहायता के लिए उनके साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर अवधेश तिवारी, रामनरेश तिवारी, कुंवर बहादुर सिंह, केपी द्विवेदी, पुष्पेन्द्र गौतम एवं नीरज उमर्लिया सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

